मनुष्य के जीवन में स्वप्न का भी महत्व हैं। यही विश्वास किया जाता हैं कि स्वप्न भविष्य में होने वाली शुभाशुभ घटनाओं का पूर्वाभास देते हैं। प्राचीन काल के राजा तथा अन्य उच्च पदाधिकारी सदा स्वप्न फल को जानने के लिये विद्वान पिण्डतों की सम्मति प्राप्त करते थे और उसी के अनुसार अपने कार्यक्रम निश्चित करते थे। जीवन में जो वासनाये अधुरी या पुरी रहती हैं वही स्वप्न के रुप में शुभ और अशुभ होती हैं। ब्रह्म मुहुर्त में देखे गए स्वप्न का फल 10 दिन में, रात्रि के प्रथम प्रहर में देखे गए स्वप्न का फल 1 वर्ष में, रात्रि के दुसरे प्रहर का फल 6 मास में, तीसरे प्रहर में देखे गए स्वप्न का फल 3 मास के बाद में, रात्रि के अंतिम प्रहर में देखे गये स्वप्न का फल 1 मास में मिलता हैं। दिन में देखे गये स्वप्न का कोई फल नहीं होता हैं।
अगर अशुभ स्वप्न दिखाई दे तो उसे अपने गुरुजनों को बता दे तथा उसके निवारण के लिये गायञी पाठ आदि करें।
स्वप्न | फल |
---|---|
स्वप्न में जो कोई बात कही जाये | : वह सत्य होती हैं। |
स्वप्न में धीमी गति से चलना | : दुर्भाग्यपूर्ण याञायें करनी पड़ेगी |
स्वप्न में स्वयं को उठते हुए दिखाई देना | : एक ईमानदारी का कार्य करने का सूचक हैं। |
स्वप्न में हंसना | : आने वाली कठिन परिस्थितियों का सूचक हैं। |
स्वप्न में रोना | : खुशी के दिनों का सूचक है! |
स्वप्न में यदि किसी शञु के साथ भोजन करना | : यह उससे समझौता या सुलह होने का संकेत हैं। |
स्वप्न में कोई अपने को मरा हुआ देखना | : वह शीघ्र चिन्तामुक्त हो जाएगा |
अपने आपको दौड़ लगाते हुए देखना | : आपकी परिस्थितियों में स्थिरता आएगी। |
स्वप्न में अपने हाथ या पैर धोना | : शीघ्र ही चिन्तामुक्त हो जायेंगे |
बाल काटना दिखाई देना | : यह cयापार में हानि का सूचक हैं। |
मां का आलिंगन करने का स्वप्न | : अत्यन्त सौभाग्य सूचक होता हैं। |
स्वप्न में सफेद वस्ञ पहिने दिखाई देना | : एक शुभ शकुन हैं। |
स्वप्न में अपनी प्रेमिका से आलिंगनबद्ध होना | : शुभ फलदायक माना जाता हैं। |
कोई व्यक्ति किसी का चुम्बन करे या उससे प्रेमालाप करना | : उसके शञुओं की शञुता में बढ़ोतरी होती हैं। |
अपने आप को जलता हुआ देखना | : उसे अपयश प्राप्त होगा। |
काले वस्त्र पहने दिखाई देना | : कोई शोकपूर्ण घटना होगी। |
पीले रंग के वस्ञ में दिखाई देना | : कोई दीर्घकालीन रोग से ग्रसित होगा। |
लाल रंग के वस्ञ में दिखाई देना | : वह कोई प्रशंसनीय कार्य करेगा। |
स्वप्न में तारे देखना | : पुरुषों के लिये अशुभ माना जाता हैं। |
स्वप्न में मरा हुआ व्यक्ति देखना | : कारोबार के लिये हानिकारक हैं। |
कोई सूखा पेड़ दिखाई देना | : जातक का परिश्रम सार्थक होगा। |
स्वप्न में दूध देखना | : शञुओं की गतिविधियां निरर्थक हो जाती हैं। |
स्वप्न में देखे कि कोई उसे बुरी नजर से देख रहा हैं | वह शञुओं द्वारा पीङित होगा। |
स्वप्न में देखे कि वह विदेश में हैं | : उसके जीवन में अनिश्चितता आयेगी। |
स्वप्न में फव्हारा देखना | : चिन्ताएं दूर होती हैं। |
स्वप्न में जल पान करना | : एक सौभाग्यसूचक संकेत हैं। |
स्वप्न में कोई देखे कि उसने घर छोङ दिया हैं | : वह किसी संकट में पङेगा। |
नदी में बाढ़ आती दिखाई देना | : शञुओं की शक्ति नष्ट होती हैं। |
अपने आपको नंगा बैठे दिखाई देना | : सम्पति की हानि होती हैं। |
अपने आपको किसी पत्थर पर बैठे देखना | : ऊंची आशायें बनती हैं। |
स्वप्न में देखे कि वह दुर्घटना का शिकार हुआ हैं | : वह बीमार होगा। |
अपने आप को किसी दीवार पर बैठे देखना | : सुख प्राप्त होता हैं। |
अपने आपको जलते कोयले पर चलते हुए देखना | : शत्रुओं द्वारा हानि होती हैं। |
अपने आपको कीचड़ में चलते दिखाई देना | : अशान्ति होती हैं। |
किसी ऊंचे स्थान से नीचे आते दिखाई देना | : एक अनिष्ट उत्पन्न करने वाला शकुन हैं। |
स्वप्न में मिठाई खाते हुए देखना | : कठिन परिस्थितियों का सामना करना पङता हैं। |
स्वप्न में अपने आपको गंजा देखना | : बीमारी आती हैं। |
स्वप्न में घने बादलों को मंडराते देखना | : भविष्य में आने वाले संकटों का संकेत हैं। |
किसी बच्चे की देख-भाल करते हुये देखना | : किसी संकट की आशंका होती हैं। |
खम्भे के सहारे खडा हुआ देखना | : ईश्वर की कृपा होनी वाली हैं। |
अपने हाथ में सोना देखना | : अपनी बनाई योजना असमाप्त छोङ देनी चाहिये। |
शान्त समुद्र को देखना | : शुभ शकुन माना गया हैं। |
अपने आपको तैरते देखना | : दुःख और चिंता का पूर्वाभास देता हैं। |
अपने आपको किसी परस्ञी से कुत्सित संबन्ध में लिप्त देखना | : उस cयक्ति को बहुत झगङों और विरोध का सामना करना पङेगा। |
अपने आपको धरती से ऊपर उठा हुआ उडता दिखाई देना | : उसे प्रशंसा और आदर-सम्मान प्राप्त होगा। |
स्वप्न में पूजा स्थान के दर्शन होना | : उसका जीवन सुखमय हो जाएगा। |
स्वप्न में किसी को देवदूतों के दर्शन होना | : यह एक शुभ शकुन हैं। |
स्वप्न में देखे कि उसे दफनाया जा रहा हैं | : उसे बहुत धन प्राप्त होगा। |
स्वप्न में अपने आपको पनीर खाते देखना | : उसे धन लाभ होगा। |
स्वप्न में कोई सुखान्त नाटक या फिल्म देखना | : उसे व्यापर में सफलता मिलती हैं। |
स्वप्न में सोने का मुकुट सिर पर पहने हुए देखना | : उसे अनेक व्यक्तो द्वारा आदर-सम्मान प्राप्त होगा। |
स्वप्न में संकट से बचते हुए देखना | : संकट में फंस जाने का संकेत हैं। |
मृत व्यक्ति से बात करना | : शुभ फलदायक माना जाता हैं। |
किसी भूत या पिशाच द्वारा पीङित किया जा रहा हो | : उसे अपने किसी अपराध के लिये दण्ड मिलने वाला हैं। |
अगर आपने भूत या पिशाच को पराजित कर दिया हैं | : आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और वह प्रतिष्ठित होगा। |
स्वप्न में देखे कि वह शराब पिए हुए हैं | : उसके स्वास्थय में सुधार होता हैं। |
मनुष्य का मांस खाते हुए देखना | : उसके जीवन में दुःख के दिन आने वाले हैं। |
स्वप्न में अपना हंसता मुस्कराता चेहरा दिखाई देना | : खुशी प्राप्त होगी। |